हेयर कोर्स पूरा करने के बाद सैलून में नौकरी पाना आपके करियर का अगला महत्वपूर्ण कदम होता है। लेकिन कई नए हेयर प्रोफेशनल्स को यह जानकारी नहीं होती कि सैलून जॉब के लिए सही तरीके से अप्लाई कैसे करें। इस लेख में हम आपको हेयर कोर्स के बाद नौकरी खोजने, प्रोफेशनल रिज्यूमे बनाने, सही सैलून जॉब्स चुनने और इंटरव्यू की तैयारी करने की पूरी जानकारी देंगे।
आज के समय में हेयर स्टाइलिंग केवल एक स्किल नहीं, बल्कि एक बेहतरीन करियर ऑप्शन बन चुका है। कई स्टूडेंट्स प्रोफेशनल हेयर कोर्स पूरा करने के बाद किसी अच्छे सैलून में नौकरी करना चाहते हैं। लेकिन अक्सर उनके मन में यह सवाल होता है कि हेयर कोर्स के बाद जॉब कहाँ मिलेगी?, कैसे अप्लाई करें? और अच्छी सैलून नौकरी कैसे खोजें? अगर आपके मन में भी यही सब सवाल हैं, तो यह लेख आपके लिए है। इसमें हम आपको बताएंगे कि हेयर कोर्स पूरा करने के बाद सैलून में नौकरी पाने के लिए आप क्या कर सकते है और आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ।
हेयर कोर्स पूरा करने के बाद क्या करें?
कोर्स पूरा होने के बाद सबसे पहला स्टेप है की आपको अपनी स्किल्स को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करना होता है। कई स्टूडेंट्स ट्रेनिंग पूरी तो कर लेते हैं, लेकिन सही जगह अप्लाई नहीं कर पाते। इसलिए सबसे पहले आपको अपना बायोडाटा (Resume) तैयार करना हैं और यदि आपने किसी मॉडल या क्लाइंट पर हेयर कट, हेयर कलर या हेयर स्टाइलिंग का काम किया है, तो उसकी तस्वीरों का एक छोटा-सा पोर्टफोलियो भी तैयार करें। अगर पोर्टफोलियो अच्छा हो तो इंटरव्यू में आपकी स्किल्स अच्छे से दिख जाती है और जॉब मिलने की संभावना भी बढ़ जाती है।
सैलून में नौकरी के लिए कहाँ अप्लाई करें?
आज के समय में ऑनलाइन जॉब पोर्टल से नौकरी ढूंढ़ना सबसे आसान तरीका है। कई बड़े और छोटे सैलून अपनी वैकेंसी ऑनलाइन पोस्ट करते हैं, जहाँ सूडेन्ट्स सीधे अप्लाई कर सकते हैं। आप SalonNaukri.com की वेबसाइट पर जाकर जॉब्स के लिए अप्लाई कर सकते है । इसके अलावा आप SalonNaukri app को भी Play Store से install करके जॉब्स के लिए अप्लाई कर सकते है। यह ऐप एक दम Free to Use है। इस app पर आपको किसी भी तरीके का पैसा नहीं देना होगा।
SalonNaukri.com से कैसे करें अप्लाई ?
SalonNaukri.com पर आप अपने शहर के अनुसार जॉब्स खोज सकते हैं। आपको SalonNaukri.com वेबसाइट पर जाके अपना Account बना लेना हैं जिसके बाद आप आसानी से अपने पसंद की जॉब के अप्लाई कर पाओगे। आप Play Store से SalonNaukri app install करके भी अपने आस पास की जॉब्स की जानकारी ले पाओगे ।
इंटरव्यू की तैयारी कैसे करें?
सिर्फ अप्लाई करना ही काफी नहीं है, इंटरव्यू की तैयारी भी उतनी ही जरूरी है। इंटरव्यू के दौरान आपसे बहुत से सवाल जैसे -हेयर कटिंग, हेयर स्टाइलिंग, हेयर कलर या क्लाइंट हैंडलिंग से जुड़े सवाल पूछे जा सकते हैं। कई सैलून प्रैक्टिकल डेमो भी लेते हैं। इसलिए इंटरव्यू से पहले अपनी बेसिक और एडवांस तकनीकों की प्रैक्टिस जरूर करें। इंटरव्यू में साफ-सुथरे और प्रोफेशनल तरीके से तैयार होकर जाएँ , समय पर पहुँचें , अपने सर्टिफिकेट और पोर्टफोलियो साथ लेकर जाएँ।
नौकरी के लिए अप्लाई करते समय किन बातों का ध्यान रखें?
अक्सर कई कैंडिडेट अप्लाई करते वक़्त सही से ये नहीं देखते की वो किस पोजीशन के लिए अप्लाई कर रहे है। अक्सर फ्रेशर बिना देखे एक्सपेरिएंस्ड वाली पोजीशन के लिए अप्लाई कर देते है और फिर रिप्लाई का इंतज़ार करते रहते है। ऐसा करने से नौकरी मिलने में काफी समय लग सकता है। मेरा सुझाव ये है की हमेसा सही पोजीशन के लिए अप्लाई करे। अपने प्रैक्टिकल वर्क का पोर्टफोलियो जरूर बनाये और इंटरव्यू में जरूर दिखाए। अपने वर्क को समय समय पर सोशल मीडिया पर अपलोड जरूर करे। इन सब के अलावा आपको अपनी स्किल्स को लगातार बेहतर बनाते रहना है ।
हेयर स्टाइलिस्ट की शुरुआती सैलरी कितनी होती है?
शुरुआत में हेयर स्टाइलिस्ट की सैलरी उनके अनुभव, शहर और सैलून पर निर्भर करती है। आमतौर पर— * फ्रेशर हेयर स्टाइलिस्ट: ₹15,000 से ₹25,000 प्रति माह * अनुभवी हेयर स्टाइलिस्ट: ₹30,000 से ₹60,000 प्रति माह या उससे अधिक यदि आपके पास अच्छी स्किल्स और अनुभव है, तो आप फ्रीलांस सर्विसेज देकर या अपना खुद का सैलून शुरू करके भी अच्छी कमाई कर सकते हैं।
करियर में आगे कैसे बढ़ें?
कई लोग नौकरी मिलने के बाद प्रैक्टिस करना बंद कर देते है लकिन आपको ये गलती नहीं करनी है। आप समय-समय पर नए हेयर ट्रेंड्स, एडवांस कटिंग तकनीक, हेयर कलर और हेयर ट्रीटमेंट से जुड़े कोर्स करते रहें। जितनी बेहतर आपकी स्किल होगी, उतनी ही अच्छी नौकरी और सैलरी मिलने की संभावना बढ़ेगी।
निष्कर्ष
अगर आपने हेयर कोर्स पूरा कर लिया है और अब एक अच्छी सैलून नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो सही प्लेटफॉर्म पर अप्लाई करना, मजबूत पोर्टफोलियो बनाना और इंटरव्यू की तैयारी करना बेहद जरूरी है। अपने शहर की नई हेयर स्टाइलिस्ट जॉब्स खोजने के लिए SalonNaukri.com और SalonNaukri App का उपयोग करें। सही समय पर सही जगह आवेदन करके आप अपने करियर की बेहतरीन शुरुआत कर सकते हैं। लगातार प्रैक्टिस , नई तकनीकों की जानकारी और मेहनत के दम पर आप ब्यूटी और हेयर इंडस्ट्री में एक सफल प्रोफेशनल बन सकते हैं।
Looking for salon talent?
Post a job in minutes.
